नवरात्रि भोग में चढाएं ये 9 प्रसाद होगी मां दुर्गा की असीम कृपा। नवरात्रि जप, तप, कर्म करने का पर्व है। इस दौरान मां दुर्गा की असीम कृपा होती है। नवरात्रि दुर्गा मां के नौ रूपों को समर्पित होती है। इन नौ रातों में, शक्ति के नौ रूपों की पूजा होती है। संस्कृत में नवरात्री का शाब्दिक अर्थ होता है नौ रातें।

जानिये नवरात्रि में क्‍यूं की जाती है कन्याओं की पूजा

नवरात्रि का हर एक दिन माँ दुर्गा के एक रूप को समर्पित होता है और इस दिन श्रद्धालुओं द्वारा इनकी पूजा होती है।गुजरात में नवरात्रि में नौ रातों का जश्न, मस्ती और नाच गान होता है। गुजरात में श्रद्धालु रात भर नाच गान करते हैं और पूरी रात डांडिया या गरबा खेला जाता है।

नवरात्रि उपवास के दौरान क्‍यूं वर्जित होता है अन्‍न का सेवन?
देश के दूसरे कोनों में श्रद्धालु इन नौ दिन उपवास रखते हैं और माँ दुर्गा के अनेक रूपों को अलग अलग खाने की सामग्री चढ़ाई जाती है। इन नौ दिनों का एक श्रद्धालु के लिए विशेष महत्व होता है जिसका वर्णन नीचे किया गया है।

नवरात्रि भोग में चढाएं ये 9 प्रसाद होगी मां दुर्गा की असीम कृपा।

पहला दिन: प्रथम या नवरात्रि का पहला दिन माँ दुर्गा के पहले अवतार को समर्पित होता है। इस दिन शैलपुत्री माता को श्रद्धालु पूजते हैं। इस अवतार में वह एक बच्ची और पहाड़ की बेटी की तरह पूजी जाती हैं। इस दिन श्रद्धालु पीला वस्त्र पहनते हैं और माता को घी चढ़ाते हैं।

1 2 3
No more articles