दुनियाभर में जितने अधिक देश हैं उतनी ही ज़्यादा हैं उनकी दक़ियानूसी मनयताएं और परम्पराएं है। ऐसी ही एक अजीब परंपरा है हमारे देश में जिसके अनुसार लड़का और लड़की को शादी से पहले ही बच्चे पैदा करने होते उसके बाद उन दोनों की शादी होती है। आज हम आपको बताएँगे कि आखिर क्यों और देश में कहां होता है ऐसा।

दरअसल राजस्थान के उदयपुर, सिरोही और पाली जिले में गरासिया जनजाति रहती है। इस जनजाति की अनोखी परंपरा आज के मॉडर्न सोसाइटी की लिव-इन से मिलती-जुलती है। यहां जवान होने के बाद लड़के-लड़कियां आपसी सहमति से एक दूसरे के साथ लिव-इन में रहते हैं। इसके बाद बच्चे पैदा हो जाने पर ये शादी करते हैं। अधिकांश बार बच्चे पैदा होने के बाद परिवार की जिम्मेदारियों के चलते ये शादी को टालते रहते हैं। और कई बार जवान बेटे और पोते भी इनकी बारात में शामिल होते हैं।

1 2
No more articles