ज़रा सोचिए कि जब अपना कोई दुनिया से जाता है तो उसका ग़म किस कदर हमें अंदर से तोड़ देता है। मरने के बाद उनका बड़े ही अदब से उनको इस दुनिया से विदा किया जाता है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा समाज है जिसके लोग अपनों के मरने के बाद मातम नहीं मानते। इस समाज के दुख जताने का तरीका सुनकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

दरअसल इंडोनेशिया के दक्षिण सुलेवासी प्रांत का टोराजा समुदाय अपनों से इतना प्यार करता है कि उनकी मौत के बाद भी उन्हें खुद से अलग नहीं कर पाता। वे मरे हुए लोगों को भी जिंदा ही मानते हैं। इस समुदाय के लोग मरे हुए लोगों के साथ जिंदा व्यक्ति की ही तरह व्यवहार करते हैं। उसे किसी जिंदा इंसान की ही तरह सजाते संवारते हैं और उनके साथ फोटो भी क्लिक करते हैं। यही नहीं ये लोग बकायदा इसके लिए खास समारोह का आयोजन भी करते हैं।

1 2
No more articles