दूसरों की इन 6 चीज़ों का इस्तेमाल ना करें। होगा भारी नुकसान। ये सभी वस्तुएं ऐसी हैं जिनका हर कोई निरंतर उपयोग करता है। उसकी सारी पॉजीटिव और नेगेटिव एनर्जी उन वस्तुओं पर रहती है। जब हम किसी से उसकी कोई चीज उपयोग के लिए मांगते हैं तो उसकी नेगेटिव एनर्जी भी हमारे पास उस वस्तु के साथ चली आती है।

1. बिस्तर : किसी अन्य व्यक्ति के बिस्तर या पलंग पर सोना भी वास्तु दोष माना जाता है। ऐसा करने से अन्य व्यक्ति को धन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

2. धन : किसी अन्य व्यक्ति के धन पर ऩजर डालना या उधार लेकर वापस न करना भी मनुष्य के लिए आर्थिक परेशानियों और दुर्भाग्य का कारण बनता है।

3. घडी : हाथों में पहनी जाने वाली घडी भी मनुष्य पर अच्छी-बुरी एनर्जी डालती है। दूसरों की घडी पहनने पर मनुष्य के कामों में असफलता और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

4. पेन : कई बार हम किसी काम के लिए दूसरों का पेन उधार ले लेते है। ये बात हमारे लिए आर्थिक परेशानी और अपमान का कारण बन सकती है।

5. रुमाल : किसी भी अन्य व्यक्ति के रुमाल का उपयोग करना उन दो लोगों के बीच लड़ाई और तनाव का कारण बनता है।

6. वस्त्र : दूसरों के कपड़े मांगना या प्रयोग करना भी आपके लिए कई तरह की परेशानियों और दुखों का कारण बन सकता है।

No more articles