जैसा कि सब जानते हैं कि हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ का बहुत ही अधिक महत्व है। हमें किसी भी काम या कोई भी समस्या होती है तो हम सबसे पहले भगवान को याद करते हैं जिसके लिए न जाने कितने पूजा-पाठ और हवन करते हैं जिससे कि घर में सुख-शांति आए।

हर किसी की पूजा सामान्य तरीके से नहीं की जाती है। इन्हीं में से एक देवों के देव हैं जिन्हें हम भगवान शिव के नाम से जानते हैं। जिन्हें बहुत ही दयावान माना जाता है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए हम क्या नहीं करते हैं, जिससे कि उनकी कृपा हम पर हमेशा बनी रहे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी जरा सी गलती हम पर अधिक भारी पड़ सकती है, क्योंकि अगर भगवान की पूजा में कोई गलत तरीके से पूजा करे तो उसका नुकसान भी हो सकता हैं।

इसलिए कभी भी शिव की पूजा करते समय ये गलतियां भूलकर भी ना करें। जानिए कौन सी बातें ध्यान रखनी चाहिए।
shiv 1
कभी भी अपने घर में एक साथ दो शिवलिंग की स्थापना न करें। इसके अलावा कभी भी दो गणेश प्रतिमा और तीन दुर्गाओं की प्रतिष्ठा न कराएं। अगर आपने ऐसा किया तो आपके घर में दरिद्रता और दुर्भाग्य हमेशा के लिए ठहर जाएगें।

जब भी भगवान शिव की पूजा करें तो इस बात का ध्यान रहे कि पंचामृत, दूध, दही आदि कांसे के बर्तन पर न रखें। इससे आपको दोष पड़ेगा। साथ ही आपकी पूजा का कोई प्रभाव नहीं होगा।
shiv 2
भगवान शिव को कभी तुलसी न चढ़ाए। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि तुलसी को भगवान विष्णु की पत्नी माना गया है। जिसके कारण इन्हे विष्णुजी तथा उनके अवतारों के अलावा और किसी देवता में अर्पित नहीं किया जा सकता है।

No more articles