आपका कान तय करेगा कि कैसा जीवन साथी मिलेगा आपको , भारतीय जहां भविष्य को जन्मकुंडली देख कर पता करते हैं, तो चीनी लोगों के कान देखकर उसके भविष्य का अंदाजा लगाते हैं। चीनी कान के आकार और बनावट देख कर पता करते हैं।

जिनके कान थोड़े ऊपर की तरफ होते हैं, वो काफी समझदार होते हैं और जिनके कानों में आपको ज्यादा घुमाव तो ऐसे लोगों का समय बहुत ही अच्छा बीतता है। कान के सबसे निचले हिस्से को ईयरलोव कहते हैं। कहते हैं जिन महिलाओं के लम्बे ईयरलोव होते हैं उन्हें अच्छा पति मिलता है।

चीनी लोगों का मानना है कि उनके चीनी भगवान शू जिंग के कान बड़े थे। इसलिए उनका मानना है कि जिनके कान बड़े होते हैं वह काफी लंबे समय तक जिंदा रहते हैं। रिस्क लेना इनको बेहतर लगता है तो ऐसे लोग अच्छे श्रोता भी होते हैं। और जिनके कान छोटे होते हैं वह काफी सतर्क रहते हैं। इनके मन में कहीं न कहीं कोई भी कार्य करने में घबराहट रहती है।

चीन मान्यता के अनुसार जिनके कान गोल हैं, वो विश्वासपात्र और सकारात्मक ऊर्जा वाले होते हैं। जिनके कान चपटे होते हैं। वह हर कार्य को बेहतर तरीके से करते हैं। नुकीले कान वाले लोग काफी रहस्यमयी होते हैं।

No more articles