भारत में शादीशुदा हिन्दू महिलाएं अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए हर वर्ष करवाचौथ का व्रत रखती हैं और हर वर्ष के तरह इस साल भी यह त्योहार आज से कुछ दिन बाद मनाया जाएगा। लेकिन इस बार सुहाग का यह पर्व अपने साथ एक खास सौगात लेकर आने वाला है, क्योंकि इस बार करवाचौथ पर पूरे सौ साल बाद एक ऐसा संयोग बन रहा है जिसमें करवाचौथ का एक व्रत करने से महिलाओं को सौ व्रतों का वरदान मिल सकता है। आज हम आपको इस योग के बारे में बताएंगे जिसकी वजह से इस बार का करवाचौथ बनने वाला है परम चमत्कारी।

दरअसल इस साल करवा चौथ का त्यौहार बुधवार को मनाया जा रहा है। बुधवार को शुभ कार्तिक मास का रोहिणी नक्षत्र है। इस दिन चन्द्रमा अपने रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे। इस दिन बुध अपनी कन्या राशि में रहेंगे। इसी दिन गणेश चतुर्थी और कृष्ण जी की रोहिणी नक्षत्र भी है। बुधवार गणेश जी और कृष्ण जी दोनों का दिन है। ये अद्भुत संयोग करवाचौथ के व्रत को और भी शुभ फलदायी बना रहा है। इस दिन पति की लंबी उम्र के साथ संतान सुख भी मिल सकता है।

1 2 3
No more articles