शरीर के अंगों की हरकतों से पहचाने शुभ-अशुभ के संकेत। अक्सर आपके शरीर का कोई ना कोई अंग फड़कने लग ही जाता है जिससे कई बार आप कुछ अच्छा होने का संकेत भी मान लेते हैं। अभी तक आप सिर्फ आंख में हलचल से ही शुभ-अशुभ का अनुमान लगा लेते थे लेकिन आज हम आपको बताएंगे की शरीर के किस अंग के फड़कने से मिलती है शुभ-अशुभ की सूचना।

आप को बता दे कि अगर आपके दोनों गाल एक साथ फड़कते हैं तो इससे धन लाभ की संभावना बढ़ जाती है। वही, अगर आपकी गर्दन बांई तरफ से फड़कती है तो धन हानि होने की आशंका और गर्दन दांई तरफ से फड़के तो आपको स्वर्ण आभूषणों की प्राप्ति होगी। भौहों के बीच हलचल महसूस होती है तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि निकट भविष्य में आपको सुखदायक और खुशहाल जीवन मिलने वाला है। कई लोगो की नाक कुछ ज्यादा ही फड़कती है जो कि व्यवसाय में बढ़ोत्तरी और सुख का संकेत है। होंठ का फड़कना नए दोस्त के आने का संकेत देता है।

अगर आपकी दाई जांघ फड़कती है तो आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है जबकि बाईं जांघ के फड़कने का संबंध धन लाभ से है। अब आप समझ ही गए होंगे की शरीर के किस अंग के फड़कने से शुभ और अशुभ की सूचना मिलती है।

No more articles