शोहदों ने खींचा लड़की दुपट्टा, लड़की की मौत

शोहदों ने खींचा लड़की दुपट्टा, लड़की की मौत

शोहदों ने खींचा लड़की दुपट्टा, लड़की की मौत । बिहार के कैमूर से एक दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है, यहां पर कुछ मनचलों के चलते एक लड़की को अपनी जान गवानी पड़ गई। बिहार के कैमूर में स्कूल जा रही एक छात्रा बाइक सवार मनचलों की छेड़खानी के चलते मौत की शिकार हो गई।

जानकारी के अनुसार, छात्रा मंगलवार की सुबह तकरीबन 9 बजे वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहुआरा परीक्षा देने जा रही थी। सूत्रों का कहा है कि जब छात्रा परीक्षा देने के लिए जा रही थी तभी कैमूर के चैनपुर-भभुआ रोड पर बाइक सवार मनचले वहां आए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे।

बाइकर्स ने लड़की के दुपट्टे को खींचते हुए उसे 100 मीटर तक घसीटा और उसके बाद उस पर गाड़ी चढ़ा दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। छात्रा का नाम सुधा कुमारी है और वो फकराबाद गांव की रहने वाली थी।

1 2
No more articles