नशा एक ऐसी चीज़ है जो अच्छे अच्छों को दीवाना बना देता है। दारू के शौकीन अक्सर वीकेंड पर बार में जाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर कोई जानवर भी ऐसा ही करें तो आप क्या कहेंगे। आज हम आपको एक ऐसे ही शौकीन जिराफ के बारे में बता रहे हैं।

जी हां, पर्डी नाम का यह जिराफ जोहांसबर्ग के लॉयन पार्क में रहता है। इस जिराफ को बीयर बार इतना पसंद है कि वह रोजाना पास के ही एकबार में अपना मूड फ्रेश करने पहुंच जाता है। जिराफ को ऐसी हरकत करते देख यहां आने वाले पर्यटक भी आश्चर्य में पड़ जाते हैं। जिराफ सबसे पहले बार पहुंचते ही अपने पीने और खाने की चीजें देखता है।

दरअसल, इस जिराफ के रोजाना बार आने की वजह से अब पर्यटक भी उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में बार पहुंचने लगे हैं। जिसकी वजह से मालिक भी इस 20 फीट लंबे जिराफ का इंतजार करता है। तय समय पर बार आने वाला ये जिराफतब तक यहां रहता है जब तक वो ड्रिंक करने केबाद खाना नहीं खा लेता। मालिक खुद उसके लिए ड्रिंक और खाना तैयार रखता है।

No more articles