भारत का यह विमान मात्र 40 मिनट में कर देगा इस्लामाबाद को नेस्तानाबूत

भारत का यह विमान

भारत का यह विमान मात्र 40 मिनट में कर देगा इस्लामाबाद को नेस्तानाबूत। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद भारत सरकार ने फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमान की खरीद सौदे को मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच राफेल सौदे पर शुक्रवार को हस्ताक्षर होंगे। इस सौदे के तहत भारत फ्रांस से 36 राफेल विमान 59 हजार करोड़ रुपये (7.8 मिलियन यूरो) कीमत पर खरीदेगा। इस खरीद सौदे पर हस्ताक्षर करने के लिए शुक्रवार को फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां यीव ली ड्रियान दिल्ली में उपस्थित रहेंगे। फ्रांस के साथ राफेल विमानों का सौदा पहली बार 2012 में यूपीए के कार्यकाल में हुआ था, लेकिन कीमत ज्यादा होने की वजह से डील नहीं हो पाई थी।

126 विमानों की उस डील को मोदी सरकार ने टेंडरिंग में घपले के आरोपों के चलते रद्द कर दिया था। राफेल एक फ्रेंच शब्द है, जिसका मतलब होता है तूफान। यह लड़ाकू विमान दुश्मन को मिनटों में खाक कर देता है। राफेल का निशाना इतना अचूक है कि ये 55 हजार फीट की ऊंचाई से भी पूरी एक्यूरेसी के साथ बम गिरा सकता है। राफेल जब हथियारों से लैस होकर दुश्मन की ओर बढ़ेगा तो हिंदुस्तान की ताकत दोगुनी हो जाएगी। दुश्मनों के बीच खौफ के दूसरे नाम राफेल को ऊंचाई वाले इलाकों में लड़ने में महारत हासिल है।

आगे पढ़िए-

1 2
No more articles