आज तक आपने पानी के किनारे खड़े होकर धूप सेंक रहे जानवरों पर मगरमच के हमले को देखा होगा। लेकिन क्या कभी देखा है कि एक मछली ने किसी कबूतर को पकड़ कर पानी में खींच लिया हो और बना लिया हो उसे अपना खाना। आज हम आपको ऐसी ही एक वीडियो दिखाएंगे जिसमें समुद्र के किनारे पर मस्ती कर रहे कुछ कबूतरों पर अचानक एक बड़ी सी मछ्ली ने हमला बोला और उनमें से एक को दबोश कर पानी के अंदर ले गयी।

दरअसल बीबीसी के वाइल्ड लाइफ शो प्लैनेट अर्थ-2 का आखिरी एपिसोड पिछले रविवार को प्रसारित किया गया। शो में दिखाए गए एक सीन ने दर्शकों को चकित कर दिया। इस सीन में एक शिकारी मछली कबूतरों के एक झुंड पर हमला कर देती है। कबूतरों का झुंड उस वक्त नदी के किनारे पानी में डुबकी लगाकर मस्ती कर रहे थे। वे उस वक्त इससे बेखकर होते हैं कि उन्हें कोई देख रहा है। यह सीन प्राचीन फ्रांस के शहर अल्बी में शूट किया गया है।

अगली स्लाइड में देखिये वीडियो

1 2
No more articles