181 किलो की विशाल मछली देखकर हैरान रह गये लोग। आज तक आपने मछलियों के बारे में जितना भी सुना और देखा होगा, ये मछली उन सब से अलग है। आज मैं आपको मछली नहीं, बल्कि साक्षात महामछली के दर्शन कराऊंगा। आखिर यह मछली है ही ऐसी कि इसे महामछली कहना पड़ रहा है। भले ही मछलियों को देखकर आपके मुंह में पानी आ जाता होगा, लेकिन इस मछली को देखकर पानी नहीं, डर से पसीना छूटने लगेगा। क्योंकि ये कोई आम मछली नहीं, बल्कि दैत्याकार मछली है। यह मछली, किसी भी तरह से मगरमच्छ से कम नही है।

इसे भी पढ़िए – साध्वी प्राची को आईएसआई ने दी जान से मारने की धमकी

दरअसल, अलास्का के साउथ-ईस्ट में ब्रियन मैटसन और डाउग कोर्ल ने एक भयानक और विशाल दैत्याकार मछली पकड़ी है। इस मछली का वजन एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 181 किलो से भी ज़्यादा बताया जा रहा है। जिसकी लंबाई 8 फुट से ज़्यादा आंकी गई है। यह मछली हलीबुत प्रजाति की है। जैसे ही लोगों को पता चला कि इतनी विशाल मछली पकड़ में आई है, मछली को देखने के लिए वहां मौजूद स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ लोग तो इस मछली को मछली मानने से भी इंकार कर रहे थे।

इसे भी पढ़िए – बेड के अलावा इन जगहों पर ले सेक्स का मजा

मछली पकड़ने वाले मैटसन के मुताबिक, उन्हें इस बात का कतई अंदाज़ा नहीं था कि उनके हुक में इतनी बड़ी मछली फंस गई है। दरअसल, मैटसन काफ़ी कम उम्र से ही मछली पकड़ने का काम कर रहे हैं। लेकिन उनके जीवन में उनके द्वारा पकड़ी गई सभी मछलियों में से यह अब तक की सबसे विशाल मछली है। यह उनकी नज़र में कोई साधारण मछली नहीं है।

No more articles