मैक्सिको में मिली तोते की सबसे दुर्लभ नीली प्रजाति , आमतौर पर तोते हरे रंग के होते हैं लेकिन मैक्सिको में इसकी ऐसी दुर्लभ प्रजाति खोजी गई है जिसके पंख नीले होते हैं। हालांकि इसका यह रंग पंख के निचले हिस्से में दिखता है। इस अनूठे तोते की आवाज और कई रंगों वाला इसका सिर इसे दूसरों से अलग बनाता है।

नई प्रजाति के तोतों की सबसे बड़ी खासियत इनकी आवाज है जो तेज और ऊंचे स्वर के साथ एक लय में निकलती है। बैठे रहने के दौरान इनकी आवाज काफी मधुर सुनाई देती है। इस प्रजाति के तोते छोटे समूहों में रहते हैं और बीज, फल, फूल व पत्तों को खाते हैं। विश्लेषण से पता चला कि ब्लू-विंग अमेजन तोते की उत्पत्ति करीब 1.20 लाख साल पहले हुई थी।

अमेरिका की फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बताया कि इस प्रजाति के तोते को ब्लू-विंग अमेजन नाम दिया गया है। ये युक्टान प्रायद्वीप के उसी इलाके में पाए गए जहां युक्टान अमेजन और सफेद सिर वाले व्हाइट-फ्रंटेड अमेजन प्रजाति के तोते रहते हैं।

No more articles