मुंबई के एक नौजवान के ने कुछ ऐसा कारनामा कर डाला हैं की हर कोई सोचने पर मजबूर हो जाएगा।इस नौजवान ने अपने घर की छत पर ही प्लेन बनाया है। अब इसे उड़ाने की पर्मिशन भी मिल चुकी हैं। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें डीजीसीए का प्रमाण पत्र भी सौंप दिया है। यही नहीं उनका सपना है कि अब वो सरकारी सहयोग से देश में विमानन तकनीक पर काम करे। अमोल यादव नाम के इस शख्स ने इस प्लेन को 2011 में ही बना लिया था। तभी से वे सर्टिफिकेट पाने का प्रयास कर रहे थे और अब जाकर उनकी कोशिशों ने रंग दिखाया है।

अमोल पेशे से पायलट हैं और अब तक इस प्रोजेक्ट पर करीब 5 करोड़ की रकम खर्च कर चुके हैं।अमोल की सफलता पर महाराष्ट्र गर्व कर रहा है ।आजाद भारत में बना यह पहला विमान है जिसका रजिस्ट्रेशन किया गया है। अब तो अमोल की इस उपलब्धि को सरकार के ‘मेक इन इंडिया कार्यक्रम’ में भी जगह मिल चुकी है। इससे पहले ऐसा माना जाता हैं कि 1895 में मुंबई के ही शिवकर तलपडे ने अपना बनाया प्लेन उड़ाया था. हालांकि इस दावे को कभी पुष्ट नहीं किया जा सका।

No more articles