मध्‍य यूरोप के देश पोलैंड में एक बहुत ही शर्मसार और अजीब घटना सामने आयी है। एक महिला को बॉस ने यह कहकर न्यूड वॉक कराया कि इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा। बताया जा रहा है कि वीडियो एक सेल्स कंपनी का है। कंपनी के बॉस ने अपनी इस एंप्लॉइ से कहा कि मोरल सपोर्ट करने के लिए आप न्यूड परेड करें इससे काफी फायदा होगा। इसी दौरान ऑफिस के एक कर्मचारी ने महिला का वीडियो बना लिया। वीडियो को देखकर कई लोग काफी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दरअसल एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला न्यूड होकर वॉक करती नजर आ रही है। महिला ने अपने शरीर पर कुछ नहीं पहना हुआ है। सिर्फ एक चश्मा और काले रंग के जूते पहने हुए हैं। वीडियो में महिला के दोनों तरफ पुरुष कर्मचारी लाइन से खड़े हैं। सभी सीटी बजाते और महिला को चीयरअप दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस महिला को ऐसा करने के लिए बॉस ने पैसे दिए थे।

No more articles