गर्लफ्रैंड के साथ अकेले में रोमांस करने के वो 7 बहाने, जिस पर ना नुकर भी नहीं होगी , जब बात आती है गर्लफ्रेंड्स के साथ वक्त बिताने की, तो ज्यादातर पार्टनर्स पार्टी और क्लबिंग से आगे नहीं बढ़ पाते। रिश्ते में जरूरत होती है, छोटी-छोटी चीजों के दम पर समझ और सामंजस्य विकसित करने की। क्या आप भी इस दिशा में चूक तो नहीं रहे हैं – पढ़िए, कैसे आप पार्टनर के साथ वक्त बिताने के बहाने ढूंढ सकते हैं, जो आप दोनों को करीब लाएंगे।

मनोरंजन पार्कों में कपल्स के लिए खास तौर पर एंट्री फी में छूट मिलती है। गर्मियों के मौसम में तर होने के लिए यहां से अच्छा मौका और कहां मिलेगा। …तो टिकट बुक कीजिए और पार्टनर के साथ खुलकर आनंद के पल सहेजिए।हां, थोड़ा अजीब है, लेकिन ट्राइ करके देखें। साथ में प्लेस्टेशन खेलकर पार्टनर के साथ वक्त बिताएं। यकीन मानिए, यह रोमांस व रोमांच से भरपूर अनुभव होगा।

डांस की तरह ही कुकिंग क्लासेज के लिए भी आप साथ में ट्राइ कर सकते हैं। अगर कुकिंग आपमें से किसी की हॉबी है, तो आप एक-दूसरे के हुनर को साथ मिलकर निखार सकते हैं। साथ ही कुकिंग सीखकर शादी के बाद दोनों को घर चलाने में खासा मदद भी मिलेगी।

अगर आप कॉकटेल्स का शौक रखते हैं, तो शाम ढलने के बाद ग्लास और टेबल सजाकर अपने पार्टनर के साथ बैठें। साथ में स्नैक्स और पसंदीदा मिक्सचर आपके साथ का मजा दोगुना कर सकते हैं, तो यह प्लान एकबार जरूर अपनाएं। जी हां, साथ में डांस क्लास जॉइन करें। आप साथ भी रहेंगे और दोनों के हुनर में साथ-साथ निखार आने की भी संभावनाएं बढ़ जाएंगी। फिर मौका आने पर आप अपने पार्टनर की बांहों में बांहें डाल डांस पर्फॉर्मेंस भी दे सकेंगे, जो आगे चलकर आपके रिश्ते का एक यादगार लम्हा बनेगा।

No more articles