हर किसी के घर में खाना बच ही जाता है। खासकर रोटी तो बच ही जाती है और फिर हम क्या करते है। उस बासी रोटी को फेंक देते है। लोग सलाह देते है की बासी रोटी नहीं खानी चाहिए। लेकिन क्या आपको मालूम है जिस बांसी रोटी को आप फेंक देते हैं उसके बहुत फायदे हैं।

पत्रिका की खबर के अनुसार बासी रोटी इंसानों के लिए बहुत फायमंद साबित होती है। बासी रोटियों को खाने से ब्लड प्रेशर, एसिडिटी और शुगर जैसी कई बीमारियों से आप खुद को दूर रख सकते है।

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो एक छोटा सा घरेलू उपाय आपको इससे निजात दिलवा सकता है। इसके लिए आप रोजाना सुबह गेहूं की 2 बासी रोटी को ठंडे दूध में मिला कर खाएं। इससे आपका रक्तचाप नियंत्रित हो सकता है और यदि आपको बीपी नहीं भी है तो कभी होने नहीं देगा। बासी रोटी आपके बीपी को कंट्रोल करने में मददगार साबित होगी।

एसिडिटी की समस्या में लाभ
अगर आप सुबह कुछ न कुछ खा लेते हैं और फिर बाजार निकलते हैं तो गैस बनने लगता है अगर आप यही घर से निकलने से पहले सुबह सुबह अगर बासी रोटी दूध के साथ खा लेते हैं तो आपको गैस की प्रॉब्लम नहीं होती है। इस एसिडिटी से ही आपको तनाव और शुगर जैसी बिमारी का सामना करना पड़ता है। इसलिए जो लोग बासी रोटी साथ दूध का सेवन करके बाहर निकलते हैं उनका शुगर कंट्रोल में रहता है।
पेट की समस्या में लाभ
सी रोटी कई तरह की बीमारियों में फायदा पहुंचाती है। इतना ही नहीं जिन्हें पेट से संबंधित कोई समस्या है वो लोग अगर दूध के साथ बासी रोटी खाएं तो पेट की हर समस्या ठीक हो जाती है। बासी रोटी पेट के लिए बहुत लाभदायक होती है।
गर्मी में रखेगी तापमान को ठीक
जिन्हें हाई ब्लड प्रैशर की समस्या है वो अगर रोज सुबह ठंडे दूध के साथ 2 बासी रोटी खाए तो शरीर का रक्त चाप संतुलित रहता है। इसके अलावा ज्यादा गर्मी के मौसम में भी इसका सेवन करने से शरीर का तापमान सही रहता है।

No more articles