12 साल की बच्ची से छेड़खानी भारी पड़ गई मजनूं को, जानिए कैसे , कैथल की एक 12 साल की लड़की ने साहस दिखाते हुए छेड़छाड़ करने वाले मनचले को जेल भिजवा दिया। छेड़छाड़ करने वाला युवक उसका पड़ोसी है। घटना के बाद लड़की के माता पिता बदनामी के डर और किसी खतरे की आशंका में पुलिस में शिकायत देेने से कतरा रहे थे। लेकिन, लड़की उसे सलाखों के पीछे पहुंचा कर ही मानी। शहर के लोग लड़की की हिम्‍मत की दाद दे रहे हैं।

आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 12 साल की बच्ची ने पुलिस को बताया कि 9 अप्रैल को उसके पिता के फोन में खराबी आ गई। ठीक कराने वह पड़ोस के पालाराम के पास पहुंची। पालाराम ने उसे रेंज न होने की बात कहकर छत पर बुला लिया और वहां अश्लील हरकतें करने लगा। उसने शोर मचाना चाहा तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद वह किसी तरह पालाराम से हाथ छुड़ाकर वहां से भाग गई और अपने घर में आई।

लड़की ने घर आकर माता-पिता को सारी बात बताई और पुलिस में शिकायत देने की बात कही। लेकिन, मां-बाप ने पड़ोस और समाज में इज्जत का हवाला देकर लड़की से चुप रहने को कहा। लड़की इसके लिए राजी नहीं हुई और पुलिस में शिकायत देने पर अड़ गई।

No more articles