भारतीय हाथी हो गए मॉडन

भारतीय हाथी हो गए मॉडन, पहनेंगे अब रंग-बिरंगे स्वेटर, ठंठ सब को लगती है चाहे वो इंसान वो या भगवान चाहें वो जानवर ही क्यों न हो। जब आपको ठंठ लगती है तो आप गर्म कपड़े का सहारा लेते है या फिर आग जैसी चीजों का सहारा लेते है जिससे की आप ठंठ से बच सके। देश में लगातार ठंठ बढ़ती जा रही है, इसी को देखते हुए मथुरा में हाथियों को जबरदस्त ठंड से बचाने के लिए उनके लिए रंग-बिरंगे विशाल कंबल बनाए जा रहे हैं।

मथुरा के हाथी संरक्षण एवं देखभाल केंद्र में फिलहाल 23 हाथियों को रखा गया है। ये बेहद खराब स्थितियों में थे और हिंसा का शिकार हो रहे थे, जिन्हें बचाकर यहां लाया गया है। मथुरा की रहने वाली दयालु महिलाएं इन हाथियों के लिए स्वेटर बुन रही हैं, ताकि उन्हें सर्दी से बचाया जा सके।

जल्द ही इनकी नई दोस्त लक्ष्मी यहां आने वाली है, जिसे मुंबई से बचाया गया है। उसका मालिक उसे स्ट्रीट फूड, जंक फूड, बचा हुआ बासी खाना खिलाया, जिससे वह मोटापा का शिकार हो गई। उसके लिए चलना-फिरना तो दूर, आंखे खोलना भी मुश्किल हो गया था।

1 2
No more articles