सोचिए जरा अगर कोई बार्बी जैसा दिखने के लिए कुछ ऐसा कर ले जिससे डॉल जैसा दिखना तो दूर वो किसी डायन से कम ना लगे तो क्या कहेंगे?? जी हां कुछ ऐसा ही हुआ है एक खूबसूरत एयरहोस्टेज के साथ जिसे बार्बी बनने की ऐसी सनक सवार हुई की उसने अपने साथ कर लिया ये।

जर्मनी की इस  मॉडल ने  सर्जरी तो कराई थी बॉर्बी जैसी दिखने के लिए लेकिन दिखने लगी कुछ ऐसी कि उसके दोस्त भी उससे बात करने में डरने लगे। इस एयरहोस्टेज का नाम मार्टिना है जो महज 28 साल की है। लेकिन तस्वीरों को देखने से उसकी उम्र कुछ ज्यादा ही दिखती है। सर्जरी कराने के पहले उसका स्कीन कलर गोरा था। लेकिन उसे शौक था कि वो एक ‘अनोखी बार्बी’ के रूप में जानी जाए। इसलिए उसने अपने शरीर का रंग बदलने को ठान लिया।

उसने शरीर का रंग बदलने के लिए लाखों रुपए खर्च किए। उसने अपनी पहली सर्जरी अपने ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर 2012 में कराई थी। सर्जरी के लिए कई सारे इंजेक्शन्स और डोज लिए। हलांकि सर्जरी कराने के लिए उसके कई फैन्स ने मना भी किया लेकिन उसे आम इंसानो से हटकर दिखने की चाह थी इसलिए लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

उसने अपने शरीर का रंग बदलने के लिए लगातार सनबेड लिए उसके बाद उसके शरीर का रंग बिलकुल ही बदल गया। सर्जरी कराने के बाद उसे लोग पहचानने में भी धोखा खा जाते थे। उसे अब अपने शरीर का रंग देखने में अच्छा लगता है। वो लोगों से खुलकर मिलती है।

2012 में मार्टिना ने पहले लिप और फेस की सर्जरी कराई था लेकिन 2012 के बाद उसने खई सारी सर्जरी करा ली। अब दिखने में कुछ ऐसी लगती है कि उसे लोग पहचान भी नहीं पाते हैं। हालांकि अब वो अपने शरीर के रंग से खुश है। मार्टिना का कहना है कि ‘उसे अफ्रीकन गर्ल की तरह बनकर नहीं रहना है मैं अपने शरीर के रंग से बहुत प्यार करती हूं’। मार्टिना को ऐसा दिखना बेहद पसंद है और वो चाहती हैं की लोग भी उन्हे ऐसे ही पसंद करे।

No more articles