देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कानून बनाए गए हैं लेकिन लेकिन इसके बावजूद भी आए दिन महिलाओं के साथ होने वाली बलात्कार और छेड़छाड़ की घटनाएँ कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। हाल ही में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है जिसमें एक विधवा महिला से कुछ दरिंदों ने 20000 रुपए ठग लिए। इतना ही नहीं पैसे लूटने के बाद बहला फुसलाकर उसे एक कमरे में ले जा कर उसके साथ बलात्कार किया।

 

मामला है भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के दक्षिण इलाके का जहां इंदिरा आवास योजना से घर बनाने के लिए पैसे पास करवाने का प्रलोभन देकर कर्मचारी ने पहले एक विधवा महिला से पैसे ठग लिए और उसके बाद साहेब से मिलवाने के नाम पर उसे एक कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

1 2 3 4
No more articles