पिता द्वारिका यादव की मौत के बाद उसकी मां भी अकेली हो गई थी। कोई भाई नहीं होने के कारण वहीं साथ रहती है। महिला ने आरा के महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कहा है कि कर्मचारी ने उसकी मां अशरफी कुंवर के नाम पर इंदिरा आवास पास करवाने का प्रलोभन दिया था।

 

रिश्वत के तौर पर उसने 20 हजार मांगे तो अपना गहना बेचकर रुपए दे दिए। फिर भी इंदिरा आवास के लिए कर्मचारी बार-बार दौड़ा रहा था। इसी बीच कर्मचारी उसे साहब से मिलाने के बहाने शाहपुर प्रखंड कार्यालय के दक्षिण तरफ एक कमरे में ले गया। वहां कोई नहीं था। इसके बाद कमरा बंदकर उसके साथ जबर्दस्ती शुरू कर दी। वह शोर मचाकर वहां से भाग निकली। इधर, स्थानीय थाने ने उसकी शिकायत नहीं ली तो उसने महिला थाने में केस दर्ज कराया।

 

1 2 3 4
No more articles