प्रकृति का ये नियम है कि जिसका जन्म हुआ है, वो एक न एक दिन मरेगा। जब किसी की सांसें चलनी बंद हो जाती हैं, तो उसे उसके धर्म के हिसाब से जला या दफ़ना दिया जाता है। पर हमारे धर्म ग्रंथों में लिखा है कि आत्मा नश्वर होती है, वो कभी नहीं मरती। शरीर आत्मा के लिए कपड़े के समान होता है, जिसके नष्ट हो जाने पर वो एक नई शरीर खोजने लगती है। कुछ आत्माएं शरीर के नष्ट होने के बाद धरती नहीं छोड़ पाती हैं और वो भूत बन जाती हैं। भूत शब्द हमारे लिए डर का पर्याय है। भूत के बारे में सुनते ही अच्छे-अच्छों की हालत ख़राब हो जाती है।

अगर आपके मन में भी भूतों को लेकर तरह-तरह के वहम हैं, तो हम सच्चाई से आपका परिचय कराएंगे। हम लेकर आये हैं भूतों से जुड़ी ऐसी कुछ बातें, जो आपको अब तक नहीं पता। भूत कभी सोते नहीं हैं, वो दिन भर यहां-वहां भटकते रहते हैं। अगर उन्हें उनकी मौत के लिए इंसाफ़ का इंतज़ार हो तो वो ज़्यादा बेचैन होते हैं।

1 2 3
No more articles