दुनिया भर के वैज्ञानिकों के बीच यह मतभेद है कि क्या वास्तव में एलियन्स का वजूद है? और अगर हैं भी तो क्या वे धरती पर हैं? खैर इस तरह की बातें फिल्मों और कहानियों में ही देखने को मिलती हैं। लेकिन एक अमेरिकी महिला ने दावा किया है कि जब वह महज़ 6 साल की थीं तब से एलियन्स उसके साथ शारीरिक शोषण करते आए हैं। इस महिला की उम्र अब 40 साल हो चुकी है।

दरअसल अमेरिका के इदाहो की रहने वाली इस महिला का दावा है कि उसने बुरे और अच्छे दोनों ही तरह के एलियंस और भूतों को अनुभव किया है। जब वो सिर्फ 6 साल की थी, तब पहली बार एक भूत ने उसे अपना शिकार बनाया था। मैं इस बारे में बात तो कर रही हूं, पर ऐसी वारदातों के शिकार लोग अपना मुंह नहीं खोलना चाहते। उन्हें बदनामी का डर रहता है।

1 2
No more articles