दुनिया में ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो तीखा खाने के शौकीन होते हैं। लेकिन इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि तीखा खाना आपके शरीर के अंदर जाकर बहुत ही ज़्यादा नुकसान पहुंचाता है। इस बात का एक जीता जागता उदाहरण देखने को मिला अमेरिका में जहां एक 47 साल के शख्स ने भी मिर्ची खाने की शर्त लगा ली। जिसके मुताबिक उसे एक बर्गर खाना था जिसमें पूरी तरह से मिर्ची भरी हों। भूत झोलकिया नाम की मिर्च से भरी टिक्की उस बर्गर में रखी हुई थी। इस मिर्च को दुनिया की सबसे ज़्यादा खतरनाक और तीखी मिर्ची माना जाता है।

घोस्ट नाम से जाने वाली मिर्च का काम भी बिलकुल इसके नाम जैसा है। अब उस शख्स ने जैसे ही वह बर्गर खाया, उसे उल्टी होने लग गयी और उल्टी इतनी खतरनाक होने लग गयी कि रुकने का नाम नहीं ले रही थी। उल्टी के बहाव की वजह से उसके गले पर इतना सख्त दबाव पड़ गया कि उसके गले में एक बड़ा छेद हो गया और खून की धारा बहने लग गयी। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके फूड पाइप में एक इंच का छेद हो गया। 14 दिनों तक उसका इलाज चला। तब जाकर उसकी जान बची।

1 2
No more articles