ये तीन मर्द देने वाले हैं बच्चे को जन्म

ये तीन मर्द देने वाले हैं बच्चे को जन्म

ये तीन मर्द देने वाले हैं बच्चे को जन्म , ईश्वर ने मां की रचना ही इस तरह से की है कि वह बच्चे को जन्म दे सके, लेकिन विज्ञान ने आज इतनी तरक्की कर ली है कि आज महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी बच्चे को जन्म दे रहे हैं। जापान के टोक्यो में कुछ प्रकृति से उलट होता दिख रहा है। टोक्यो में तीन पुरुष गवर्नर गर्भवती हैं। महिलाओं पर घरेलू कामकाज के बोझ के प्रति पुरुषों को जागरुक करने के लिए जापान में एक अभियान शुरू किया गया है।

पिछले सप्ताह शुरू किए गए गर्भवती गवर्नर नाम के अभियान का एक वीडियो भी जारी किया गया है। इसमें तीनों गवर्नर ने एक जैसी जैकेट पहन रखी है, जिसमें उनका पेट गर्भवती महिलाओं की तरह उभरा हुआ दिखाई पड़ता है। 7 किलोग्राम वजनी यह जैकेट किसी महिला के 7 महीने के गर्भ को दर्शाता है।

1 2
No more articles