इस रेस्टोरेंट में खाने के साथ सुननी पड़ती हैं गालियां

इस रेस्टोरेंट में खाने के साथ सुननी पड़ती हैं गालियां

इस रेस्टोरेंट में खाने के साथ सुननी पड़ती हैं गालियां , रेस्टोरेंट में आप खाना खाने जाते हैं तो आप चाहते हैं कि आपको बेहतर सुविधा मिले। आज हम आपको ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बता रहे हैं, जहां पर भोजन के साथ मां-बहन की गालियां मिलती हैं। दुनिया भर में कई ऐसे रेस्टोरेंट हैं जो अपनी खूबियों की वजह से जाने जाते हैं। लेकिन एक रेस्टोरेंट ऐसा भी है जहां खाने के साथ आपको पेट भरकर गालियां भी दी जाती है। जानिए क्यों ये रेस्टोरेंट दुनिया भर में मशहूर है। वीनस सर्किल नाम का यह रेस्टोरेंट शिकागो के पास लिंकन पार्क में ‌स्थित है। इस रेस्टोरेंट का नियम है ‌कि खाना खाना हो तो खाओ वरना भाड़ में जाओ।

वीनस सर्किल अपने हॉटडॉग के लिए पूरे अमेरिका में मशहूर है। इसके अलावा जो बात इसे औरों से अलग करती है वो है यहां के उसूल। यहां आने वाले हर कस्टमर के साथ गाली-गलौज करने का ट्रेंड है।

1 2
No more articles