किचन को साइकिल पर साथ लेकर घुमता है ये शख्स, विज्ञान के बिना आज के समय में जीवन की कल्पना करना बेहद मुश्किल है। विज्ञान की मदद से आज हर काम आसान हो गया है। आज का समय टेक्नोलॉजी का समय है, विज्ञान के द्वारा वैज्ञानिकों ने आज उन कामों को आसान कर दिया है जिन्हें पूरा करने के बारे में हम सोच भी नहीं सकते थे। मशानों की मदद से लोग बड़े से बड़ा काम आसानी से कर सकते हैं।

अगर इंसान मेहनत से कोई काम करता है तो वह अपने काम में जरूर कामयाब होता है। आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताना चाहते हैं जिसने अपनी मेहनत के बल पर एक साइकिल को चलता-फिरता किचन बना दिया है। शायद आपको इस बात पर यकीन ना आया हो लेकिन ये सच है।

 Kitchen on bicycle

लंदन में रहने वाले एक व्यक्ति ने घर में पड़े बर्तनों की मदद से साइकिल को ही किचन बना दिया है। इस साइकिल को बनाने में रसोई से जुड़ी सभी चीजें इस्तेमाल की गई हैं। देखने में ये साइकिल बहुत खास नजर आती है। इस साइकिल को बनाने में करीब $200 खर्च आया है। आपको बता दें ये व्यक्ति लंदन में गरीबों को खाना पहुंचाने का काम करता है। खाना पहुंचाने  के काम में मदद के लिए इसने इस साइकिल को बनाया है।

गरीबों तक खाना पहुंचाना इस व्यक्ति का शौक है। इस काम को करने के लिए उसे एक मोबाइल किचन की जरूरत थी लेकिन इतने पैसे ना होने की वजह उसने एक ऐसी साइकिल बनाई जो गरीबों को आसानी से खाना पहुचा सके। इस साइकिल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से लेकर जा सकते हैं।

No more articles