ऐसे स्थान जहां प्रेमी जोड़े करते हैं सबसे ज्यादा सुसाइड । मोहब्बत और मौत दो अलग बातें हैं, पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के कुछ ऐसे स्पॉट के बारे में जहां लवर्स प्वाइंट का सुसाइड प्वाइंट के नाम से जाना जाता है। जहां एक तरफ प्रेमी जोड़े घूमते हैं वहीं दूसरी ओर सामने ही लोग मौत को गले लगा लेते हैं। दुनिया में तेजी से सुसाइड के मामले बढ़ रहे हैं।

ऐसे में कई जगह ऐसी है, जो सुसाइड स्पॉट के नाम से बदनाम हो गई हैं। तो आइए आज हम आपको बताते है कुछ प्रेमी जोड़ों की सुसाइड के लिए बदनाम जगह जो दुनिया भर में जाने जाते है।

बीची हैड – ब्रिटेन के साउथ-कोस्ट के ससेक्स में समुद्र से लगे हुए खूबसूरत सफेद पत्थरों की घाटी है। यह समुद्र से 500 फीट है। यह जगह भी दुनिया के कुख्यात सुसाइड स्पॉट में शामिल है। यहां से कूदकर हर साल कई लोग आत्महत्या कर लेते हैं।

द गैप, सिडनी, ऑस्ट्रेलिया – द गैप ऑस्ट्रेलिया का समुद्री किनारा है। यह सिडनी बंदरगाह के दक्षिणी प्रवेश पर स्थित है। इसके 100 फीट नीचे प्रशांत महासागर की खतरनाक लहरें उमड़ती हैं। हर साल यहां 50 से अधिक लोग सुसाइड कर लेते हैं। सुसाइड के लिए यह ऑस्ट्रेलिया की सबसे कुख्यात जगह है।

बॉस्फोरस ब्रिज इस्तानबुल – तुर्की के इंस्तानबुल शहर का 1.6 किमी लंबा बॉस्फोरस ब्रिज दो महाद्वीपों एशिया और यूरोप को जोड़ता है। यह ब्रिज पानी से 201 फीट ऊंचा है। 1973 से इस सस्पेंशन ब्रिज से सुसाइड का सिलसिला शुरू हुआ। यहां हर साल सैकड़ों आत्म हत्याएं करते हैं।

न्यूयॉर्क स्काईलाइन – न्यूयॉर्क सिटी ऊंचे बिल्डिंगों के लिए भी जाना जाता है। अमेरिका के किसी अन्य शहरों के मुकाबले यहां की ऊंची बिल्डिंगों से कूदकर सुसाइड करने वालों की संख्या 10 गुना अधिक है। अमेरिका में सुसाइड के मामले में न्यूयॉर्क में ही 20 फीसदी इसी शहर में होते हैं।

पिछले 30 सालों में यहां की ऊंची बिल्डिंगों से आत्महत्या करने वालों की संख्या साल 2008 में 5000 से अधिक थी। यहां की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग सबसे अधिक बदनाम है।

No more articles