यमन में भुखमरी की कगार पर पहुंचे लाखों बच्चे

यमन में भुखमरी

यमन में भुखमरी की कगार पर पहुंचे लाखों बच्चे। दो करोड़ 30 लाख की जनसंख्या वाले देश यमन की आधी आबादी तेजी से भूखमरी की स्थिति में पहुंच रही है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार यमन के एक करोड़ 44 लाख लोग बहुत जल्द भयंकर भूखमरी के शिकार होने वाले हैं। लगातार 18 महीनो से जारी इस लड़ाई में देश के नागरिको का जीवन बद से बदतर हो गया है।

इस युद्ध से क़रीब बीस लाख लोग कुपोषण का शिकार हुए हैं। जिसमे अधिकतर संख्या बच्चो की हैं। सूचना के अनुसार, यमन के अल हुदायदाह में करीब 96,000 बच्चे भुखमरी से पीड़ित हैं, और इस कारण अधिकतर बच्चे मौत की कागार पर आ चुके हैं। हुदायदाह के दूसरे पोर्ट सिटी अदन में भी 8,000 बच्चे कुपोषण के शिकार हैं।

आगे पढ़िए-

1 2
No more articles