ये तस्वीर आपको विचलित कर देगी, मानवता मानो खत्म हो चुकी है , तुर्की के बीच पर पड़ी सीरिया के मासूम रिफ्यूजी अलयान कुर्दी की लाश की तस्वीर सबके जेहन में होगी। देश में चल रहे गृहयुद्ध से बचकर सितंबर 2015 में कुर्दी और उसका परिवार दूसरे देश में शरण लेने जा रहा था। मगर ऐसा नहीं हो सका। पूरी दुनिया में अलयान की वह तस्वीर चर्चा में रही।

अब म्यांमार से एक और झकझोर देने वाली फोटो सामने आई है। 16 महीने के एक बच्चे की लाश की फोटो जो कीचड़ में सनी है, वो म्यांमार में रोहिंग्या समुदाय की बदहाली की कहानी खुद बयां करती है। बच्चे का नाम मोहम्मद शोहयात था। वह अपने परिवार के साथ म्यांमार छोड़कर बांग्लादेश जा रहा था। समुदाय के लोग बताते हैं कि उन्हें म्यांमार की सेना सता रही है। देश छोड़कर जाने वाले कई लोगों ने सुरक्षा बलों के हाथों बलात्कार, हत्या और लूट का शिकार होने की बात कही है।

1 2 3
No more articles