आप ने अब तक तो दुनिया में अजीबगरीब कारनामे करने वाले तो बहुत देखे होगे व सुना होगा, जो अपने कामों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते है। लेकिन क्या आप ने कभी ऐसा सुना है कि कोई ऐसा इंसान जो खाता हो सड़ा गला मांस। नही न लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं। साउथ ईरान के फार्स प्रांत के देजगाह गांव में एक शख्स है जो 61 सालों से नहीं नहाया जिस का नाम हाजी है और यह 81 साल का है।
ganda 2
जानकारी के अनुसार, इसको पानी से काफी डर लगता है जिसके चलते इसने पानी से ऐसी दूरी बनाई की इसे पीना तक सही नहीं समझता। साथ ही साफ पानी के अलावा उसे ताजा खाने से भी डर लगता है। इसलिए वह सड़े गले मांस को खाता है। उनका मानना है की अगर उन्होंने नहाना शुरू किया तो वह बीमार पड़ने लगेंगे। इसलिए उन्होंने अपने लिए इस गंदगी से भरी जिंदगी को चुना है।

इस इंसान को ताजा खाना और साफ पानी तो बिल्कुल पसंद नहीं हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी की वह जानवरो के मल को पाइप लाइन में डालकर पीता है। यह अपने बालो को जला कर छोटा करता है। साथ ही सर्दियों से अपने आपको बचाने के लिए वह हेलमेट का सहारा लेता है। इसका हेलमेट ऐसा है जैसे की कभी युद्ध के दौरान इस्तेमाल किए जाते थे। आज वह अपनी इस गंदी जिंदगी से काफी ज्यादा खुश है। जिसके चलते उसे दुनिया का सबसे गंदा इसंना कहा जाता है।

No more articles