कभी-कभी छोटी सी लापरवाही से आपकी जान भी जा सकती है। कुछ दिन पहले चीन की एक हेल्थ ब्लॉगर के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। 26 साल की झांग एक ऑनलाइन हेल्थ ब्लाॉगर थी और स्वास्थ्य से जुड़े शो किया करती थीं। एक शो के दौरान  झांग ने ऐलो वेरा समझकर एक जहरीला पौधा खा लिया  जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई।

झांग का ‘ऐलो वेरा फीस्ट’ नाम का एक शो इंटरनेट पर लाइव-स्ट्रीम हो रहा था। इसमें वह गहरे हरे रंग के 2 बड़े पत्ते हाथ में लिए खड़ी थीं। ये पत्ते देखने में ऐलो वेरा के पत्तों जैसे ही लग रहे थे। झांग ने इन्हीं में से एक पत्ते का बड़ा सा टुकड़ा खाया। पत्ते का स्वाद कड़वा था। हैरान झांग ने अपने दर्शकों के सामने पत्ते के कड़वेपन का जिक्र किया। खबरों के मुताबिक, झांग ऐलो वेरा समझकर जो पत्ता चबा रही थीं, वह असल में अगेव अमेरिकाना का पत्ता था। यह काफी जहरीला पौधा होता है। US फूड ऐंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की वेबसाइट पर इस पौधे के कई खतरनाक प्रभाव बताए गए हैं।

इसे खाने के तुरंत बाद झांग के शरीर पर लाल चकत्ते और छाले पड़ गए। बाद में उनके पेट से जहरीला पदार्थ निकाला गया। ऐलो वेरा के पत्तों से निकलने वाला रस और गूदा सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। त्वचा और बालों पर भी इसका काफी अच्छा असर होता है। झांग ने गलती से अगेव अमेरिकाना के पत्ते को ऐलो वेरा समझकर चबा लिया था।

No more articles