कमाल का है ये परिवार जिसमें एक ही दिन

कमाल का है ये परिवार जिसमें एक ही दिन होता है सब का जन्मदिन, आज हम आपको एक ऐसी फैमली के बारे में बताने जा रहे है जिसमें तीन लोग है और सभी का जन्मदिन एक ही दिन होता है। मिसीसिपी में रह रहे इस इस हैप्पी फैमिली में पति ल्यूक उनकी पत्नी हिलेरीऔर उनके इकलौते बेटे का बर्थडे एक ही दिन होता है। ल्यूक और हिलेरी का बर्थडे 18 दिसंबर को होता है और इसी दिन हिलेरी ने एक बेटे को जन्म दिया।

ल्यूक और हिलेरी ने अपने बेटे का नाम केड ली रखा है। ल्यूक और हिलेरी का कहना है कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं सोचा था। लेकिन जब उन्हें पता लगा तो वह काफी खुश हुए। स्मार्ट फोन की एक एप का प्रयोग करके उनकी पत्नी ने हिसाब लगाया कि उनकी डिलीवरी की डेट 15 दिसंबर आई यानी उनके जन्मदिन के तीन दिन पहले।

वहीं उनकी डॉक्टर ने उन्हें 19 तारीख दी थी। फिर दोनों ने बच्चे के जल्दी जन्म के लिए कुछ एक्सरसाइजेज शुरू कीं। 17 दिसंबर की रात को दोनों वॉक पर गए और हिलेरी को लेबर पेन शुरु हो गया।

1 2
No more articles