ये आठ लोग है सबसे अमीर इनके पास है दुनिया की आधी दौलत

ये आठ लोग है सबसे अमीर इनके पास है

ये आठ लोग है सबसे अमीर इनके पास है दुनिया की आधी दौलत, जी हां हाल ही में ऑक्सफैम ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। सुपर अमीर लोगों और दुनिया की आधी आबादी के बीच पैसों की खाई पहले की तुलना में बढ़ती जा रही है। दावोस के स्विस स्की रिसोर्ट में ग्लोबल पॉलिटिकल एंड बिजनेस एलीट्स की सालाना बैठक में ऑक्सफेम ने यह जानकारी दी है कि, बिल गेट्स से माइकल ब्लूमबर्ग तक दुनिया के आठ लोगों के पास इतनी दौलत है, जितनी 3.6 अरब लोगों के पास है।

अपनी रिपोर्ट पेश करते हुए गरीबी उन्मूलन संगठन ऑक्सफेम ने कहा कि बहुत अमीर और गरीब के बीच की खाई सिर्फ एक साल पहले की तुलना में अब और अधिक हो गई है। संगठन ने नेताओं से आग्रह किया कि वे लोग इस समस्या पर सिर्फ बातें नहीं करें, बल्कि इसे दूर करने की कोशिश भी करें।

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया, तो इस तरह की असमानता के खिलाफ जनता का गुस्सा और आगे बढ़ेगा। यह कितना अजीब है कि इतनी अधिक मात्रा में धन कितने सीमित लोगों के पास है। जबकि हर 10 में से एक व्यक्ति रोजाना 2 डॉलर से भी कम में जी रहा है।  तो आइए अब हम आपको बताते है इन आठ लोगों के नाम जिनके पास दुनिया की आधी दौलत है।

1 2 3 4 5 6 7 8 9
No more articles