अधिक महिलाओं से संबंध बनाने वाले मर्दों की उम्र होती है कम , रंगीन तबीयत से भले ही आप खुद को सुपरकूल समझते हों, लेकिन जनाब यह आपकी सेहत और जिंदगी के लिए ठीक नहीं। ऐसा करके आप अपनी उम्र कम कर सकते हैं। ‘पुरुषों द्वारा कई महिलाओं के साथ संबंध बनाने को उनकी मर्दानगी के तौर पर देखा जाता है, मगर हमारे शोध में पहली बार बताया गया है कि पुरुषों को अपनी इस फितरत की भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।’

रंगीन तबीयत के पुरुषों के लिए बुरी खबर। शोधकर्ताओं का दावा है कि कई महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने वाले पुरुष कम उम्र में ही स्वर्गवासी हो सकते हैं। शोध में कहा गया है कि महिलाओं के चक्कर में ये पुरुष अपनी खाने-पीने जैसी प्राथमिकताओं पर ध्यान नहीं दे पाते। इस वजह से उनका शारीरिक विकास थम जाता है। यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स के वैज्ञानिकों ने यह अध्ययन किया।

वैज्ञानिकों ने अपने शोध के लिए मछलियों पर अध्ययन किया। पहली बार किसी बड़े शोध में मछलियों पर प्रयोग किया गया है। वैज्ञानिकों ने प्रयोग में नर मछलियों के साथ लगातार नई-नई मादा मछलियों को रखा और इस दौरान उन्हें तरह-तरह का भोजन भी दिया।

पता चला कि नर मछलियों ने भोजन खाने से ज्यादा मादा मछलियों को निहारने में समय व्यतीत किया। इन नर मछलियों में सामान्य मछलियों की तुलना में धीमी वृद्धि देखी गई। जबकि उसके विपरीत केवल एक मादा मछली के साथ रहने वाली नर मछलियों का शारीरिक विकास बेहतर पाया गया। चूंकि मछलियां भी मनुष्य की तरह कशेरुकी जीव [हड्डी वाले] होती हैं, इसलिए यह परिणाम पुरुषों पर भी लागू होते हैं।

‘जर्नल ऑफ एवोल्यूशनरी बायोलॉजी’ में प्रकाशित इस शोध में कहा गया है कि आम तौर पर बहुत ही कम पुरुष इस प्रकृति के होते हैं। शोध के प्रमुख वैज्ञानिक, एलेक्स जॉर्डन ने कहा, ‘प्राकृतिक तौर पर ऐसा संभवत: इसलिए भी है कि इससे पुरुष अपने साथी के प्रति वफादार रहें। मगर हमें आश्चर्य होता है कि क्यों प्रकृति एक से ज्यादा पार्टनरों के साथ संबंध बनाने की इजाजत नहीं देती।’

No more articles