नंगे होकर एक दुल्हन के लिए लड़ते हैं ये आदिवासी, जीतने वाले को पीना पड़ता है खून , दुनियाभर में कई ऐसी आदिवासी जनजातियां हैं, जिनके सामाजिक नियम कायदे दुनियाभर के लोगों को चकित कर देते हैं। ऐसी ही आदिवासी जनजातियों में शामिल हैं, अफ्रीकी महाद्वीप के इथियोपिया में दूरस्थ अंचल में रहने वाली सूरी ट्राइब्स। इन आदिवासियों के बारे में कहा जाता है कि शादी करने के लिए इस जनजाति के युवकों को खूनी संघर्ष करना पड़ता है।

इस जनजाति के युुवक दुल्हन पाने के लिए जानवरों का खून पीते हैं। ऐसा माना जाता है कि खून पीने से उनके शरीर को ताकत मिलती है। हालांकि डोंगा परंपरा के मुताबिक यहां आदिवासी लोग अपने रोज के खानपान में भी पशुओं का खून पीते हैं, लेकिन लड़ाई के दौरान इसका विशेष तौर पर सेवन किया जाता है।

दरअसल यहां लड़की की शादी उसी लड़के से की जाती है, जो संघर्ष के दौरान सभी लड़कों को हरा दे। इस संघर्ष में कई बार युवा लड़कों की मौत भी हो जाती है। डोंगा परंपरा के अनुसार इस सूरी जनजाति के लोगों में शादी करने के लिए दुल्हन को जीतना पड़ता है। लड़ाई के दौरान लड़के पूरी तरह नग्न होकर लाठियों से एक-दूसरे से वार करते हैं।

संघर्ष के दौरान कई युवकों की मौत को देखते हुए इथियोपिन सरकार ने 1994 में इस डोंगा परंपरा पर रोक लगा दी थी, लेकिन बाद में फिर इसे शुरू कर दिया गया।  सूरी ट्राइब्स की इस खास लड़ाई को देखने के लिए आसपास के गांव के सभी लोग पहुंचे हैं। लड़ाई के कुछ खास नियम होते हैं, शादी करने वाले युवक को लड़ाई के दौरान इन नियमों का पालन करना पड़ता है। जो युवक इन नियमों का पालन नहीं करता है, उसे इस खूनी खेल से बाहर निकाल दिया जाता है और लड़की की शादी सामने वाले युवक से करा दी जाती है। यह लड़ाई इतनी ज्यादा आक्रामक होती है कि कई बार युवकों की मौत भी हो जाती है।

No more articles