3,135 बार Uber Cab की बुकिंग कर युवक ने बनाया रिकॉर्ड , देश में Uber और Ola जैसे ऑनलाइन टैक्सी मुहैया कराने के विकल्प के बाद लोगों के सफर करने का तरीका बदल गया है। अब टैक्सी ढूंढ़ने जाने की जरूरत नहीं है।

बेंगलुरू के एक शख्स ने पूरे साल में 3,135 बार Uber Cab की बुकिंग की। यानी रोजाना करीब आठ बार कैब बुक की। दुनिया में इससे ज्यादा कैब्स किसी और व्यक्ति ने बुक नहीं की है। यह जानकारी ऑनलाइन कैब बुकिंग सर्विस ने गुरुवार को दी।

उबेर इंडिया एंड साउथ एशिया के प्रेसिडेंट अमित जैन ने कहा कि यह शहर में घूमने की बात आती है, तो उबेर स्पष्ट रूप से दुनिया भर में लोगों की पहली पसंद है। एक और जानकारी चौंकाने वाली है। दुनिया में किसी भी देश से ज्यादा Uber Cabs का इस्तेमाल भारत में हो रहा है।

1 2
No more articles