मां के लिए उसका बच्चा उसकी जन से ज़्यादा महत्वपूर्ण होता है लेकिन एक मां भी है जिसने अपनी कोख से जन्मे बच्चे को भी मारने से पहले एक बार भी नहीं सोचा और उसे मिट्टी के नीचे दफना दिया।

चीन का एक ऐसा किस्सा सामने आया है जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी भी होगी और थोड़ा गुस्सा भी आएगा। एक ओर जहां इंसान अपनी इंसानियत भूलकर बुरे से बुरे काम को भी आसानी से अंजाम दे रहा है वहीं एक जानवर इंसानियत के बल पर अपनी महानता दिखा रहा है।

चीन के रहने वाले एक कुत्ते ने एक महान काम करके अपना नाम ‘सुपरहीरो’ दर्ज करवा लिया है। लोग उसे अब सुपरहीरो के नाम से बुला रहे हैं। दरअसल चीन के ‘जिएंगजिंग क्षेत्र के उटान टाउन’ में किसी ने हाल ही के जन्में बच्चे को जिंदा मिट्टी में गाड़ दिया था।

कुत्ते ने जमीन खोदकर बच्चे को निकला ये सब देखकर उसका मालिक हैरान हो गया। बच्चे को किसी ने सफेद चादर से लपेटकर जमीन में गाड़ दिया था। उस बच्चे का मुंह कीचड़ और मिट्टी से भरा हुआ था।

उस कुत्ते का मलिक उसी वक्त अपने सुपरहीरो के साथ घूमने निकला था। हालांकि कुत्ते की सूंघने की शक्ति ज्यादा होती है, उसने सूंघ कर ही उस जगह पर पैर मारना और जमीन खोदना शुरू कर दिया। जब कुत्ते के मालिक ने ये सब देखा तो उसे शक हुआ। जिसके बाद बच्चे को सही सलामत बचा लिया गया है फिलहाल वो बच्चा सुरक्षित है और उसका इलाज चल रहा है।तो वहीं डॉक्टरों का कहना था कि थोड़ी देर और हुई रहती तो बच्चे की जान जा सकती थी।

No more articles