किसके अंडरगारमेंट होते हैं ज्यादा गंदे, मर्दों और महिलाओं पर हुआ रिसर्च, आजकल काफी सारे अजीब लेकिन मजेदार सर्वे होते रहते हैं। इनमें से कुछ तो बहुत ही रोचक होते हैं। जिसे जानने के बाद आदमी मन-ही-मन हँसता है। आपको पता है पुरुष या महिला में किसकी चड्ढी (Underwear) ज्यादा गन्दी रहती है?

अब तक जो लोग महिलाओं के साफ़-सफाई को लेकर सुनिश्चित नहीं थे। उनके लिए अब संदेह का कोई करण नहीं रहेगा। क्योंकि इंटरनेट मार्केट रिसर्च पोर्टल YouGov के मुताबिक़ 93 फ़ीसदी महिलाएं एक बार अंडरवियर पहनने के बाद धोती हैं, लेकिन 18 फ़ीसदी पुरुष बिना धोए ही एक ही अंडरवियर कई बार पहनते हैं। पोर्टल के सर्वे में कई पुरुषों ने इस बात को क़बूला है कि वो एक ही अंडरवियर कई दिन तक पहने रहते हैं। महिलाओं ने सर्वे के रिज़ल्ट पर कहा, “मर्दों की इस आदत के बारे में जानकर बड़ी घिन आती है।”

ऐसा बच्चों के साथ घरों में अलग-अलग व्यवहार के कारण है। उन्होंने कहा कि बच्चों की तुलना में बच्चियों के कपड़े ज़्यादा बदले जाते हैं।प्रोफ़ेसर क्लफ़ ने कहा कि लड़कियां लड़कों की तरह खेल में हिस्सा नहीं लेती हैं। माता-पिता लड़कियों के साथ घरों में ही ज़्यादा खेलते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि बच्चियां बच्चों की तुलना में ज़्यादा साफ़ रहती हैं। ऐसी आदतें उम्र बढ़ने के साथ भी बनी रहती हैं। इस सर्वे को लेकर महिलाओं का कहना है कि उन्हें बच्चों की परवरिश के वक़्त इसका ख़्याल रखना चाहिए।

मर्दों के डेस्क पर महिलाओं के मुक़ाबले 10 फ़ीसदी ज़्यादा बैक्टीरिया होते हैं। सर्वे में दावा किया गया है कि पुरुष महिलाओं के मुक़ाबले ज़्यादा गंदे रहते हैं। महिलाएं तीन हफ्तों तक ही एक ही बेडशीट उपयोग में लाती हैं । पुरुष एक ही बेडशीट को बिना धोए चार हफ्तों तक इस्तेमाल करते हैं। 78 फ़ीसदी महिलाएं हाथ धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन 50 फ़ीसदी पुरुष ही ऐसा करते हैं।

No more articles