भारत के तिरुवनंतपुरम से दुबई गई एयर एमिरेट्स एयरलाइंस का एक प्लेन रनवे पर उतरते समय दुर्घटना का शिकार हो गया है। इस घटना के जानकारी की पुष्टि करते हुए एमिरेट्स एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट के सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें बाहर निकाल लिया गया है। फ्लाइट नंबर EK521 के लैंडिग के दौरान धुंआ निकलते देखा गया।

plane6

एयरलाइंंस के मुताबिक, हादसा दोपहर 12:45 बजे एयरपोर्ट पर हुआ। इस फ्लाइट में 282 पैसेंजर सवार थे। तकनीकी खराबी के चलते दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इसकी क्रैश लैंडिंग करानी पड़ी। इसके चलते एयरपोर्ट पर से कुछ देर के लिए सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई।

No more articles