वैसे तो इंसानों के शरीर में दो किडनी होता हैं। वहीं दुनिया में कई लोग एक किडनी पर भी जिंदा हैं। लेकिन चीन में एक लड़की का अजीबोगरीब किस्सा सामने आया है। चीन में रहने वाली शियोलिश के शरीर में चार किडनी हैं। 17 वर्षीय इस लड़की के बारे में बताया जा रहा है कि यह लड़की बचपन से पूरी तरह स्वस्थ्य है। घर वालों ने बताया कि उसे बचपन में कभी कोई बीमारी की शिकायत नहीं हुई, लेकिन बड़े होने के बाद उसे कई तरह की परेशानियां होने लगीं।

लेकिन एक दिन अचानक से इस लड़की के पेट के नीचे के हिस्से में दर्द रहने लगा और यह दर्द धीरे-धीरे असहनीय हो गया। दर्द से परेशान होकर शियोलिन डॉक्टर से मिली। जिसके बाद डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड करने की सलाह दी और इस अल्ट्रासाउंड में यह सामने आयी कि उसके शरीर में 4 किडनियां हैं।

सर्जरी करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि ये एक रीनल मांस्ट्रोसिटी नाम की बीमारी है। जो करोड़ों लोगों में शायद ही किसी एक में होती है। डॉक्टरों ने उसके शरीर से एक्स्ट्रा किडनियों को सर्जरी के जरिए निकाल दिया। अब शियोलिन पूरी तरह स्वस्थ है।

सर्जरी के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए रीनल मांस्ट्रोसिटी ने कहा, ‘मुझे कभी पता ही नहीं चला कि मेरे शरीर में चार किडनी है। पिछले कुछ दिनों से पेट में दर्द हो रहा था। अब सर्जरी के बाद मैं बिल्कुल अच्छा महसूस कर रही हूं।’

No more articles