सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चीनी बच्चे के डांस का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। शियोनफी (Xiongfei) नाम का यह बच्चा अमेरिका के चैट शो ‘लिटिल बिग शॉट्स (Little Big Shots)’ में डांस करता दिख रहा है। शो में  बच्चे को लोग  ‘Little Fatty’ के नाम से जानते हैं। शियोनफी ने साल 2014 में लैटिन डांस सीखना शुरू किया था। उस समय उसका डांस सीखने के पीछे मकसद वजन घटाना था। शियोनफी का वजन तो कम नहीं हुआ, लेकिन इसके डांस स्टेप को लोग काफी पसंद करने लगे।

31 मार्च को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 475,058 बार देखा जा चुका है। बताया जा रहा है कि इस बच्चे के डांस का वीडियो चीनी में मीडिया में आने के बाद इसे अमेरिकी शो में बुलाया गया। यहां आकर भी बच्चा शो में छा गया।

वीडियो में आप देख सकते हैं जब यह बच्चा डांस कर रहा है तो वहां मौजूद सभी लोग लोट-पोट होते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस चाइनीज बच्चे की उम्र नौ साल है।

No more articles