शादी के कुछ सालों बाद मियां बीवी के बीच तक्रार या फिर लड़ाइयाँ होना एक आम बात होती है। हालांकि कभी कभी शादी वाले दिन भी दोनों के घरवालों में अक्सर लड़ाई हो जाती है। लेकिन जिसकी शादी हो वही लड़का दुल्‍हन के हाथों मार खाए ऐसा आपने कभी नहीं सुना होगा। दरअसल ऐसा ही एक वाक्‍या देखने को मिला जब शादी में न पहुंचने पर दुल्‍हन ने दूल्‍हे की पिटाई कर दी।

मामला चीन का है जहां एक दुल्हन अपने होने वाले पति को सड़क पर घसीटती दिखी। यह लड़की पूरी तरह से दुल्‍हन के लिबास में थी और लड़का पैंट-शर्ट पहने था। बताते हैं कि इन दोनों की शादी होने वाली थी लेकिन लड़का अपनी ही शादी में नहीं पहुंचा था, जिससे नाराज दुल्हन ने उसके साथ ऐसा बर्ताव किया।

अगली स्लाइड में देखिये वीडियो

1 2
No more articles