दुनिया में सबसे बड़ी ताकत अगर कोई है तो वो है प्यार की ताकत जो दो दिलों को एक अटूट डोर से बांधे रखता है। अक्सर आ[पने सुना होगा कि प्यार कोई शब्दों में बयां करने की चीज़ नहीं बल्कि यह तो एक खुशनुमा सा एहसास है। कुछ ऐसा ही रिश्ता है इस दिव्यांग कपल का जाे दुनिया काे दरकिनार कर अपने प्यार काे परवान चढ़ा रहा है।

दरअसल के चीन के 29 साल के Dong Zhijun का जन्म से ही उनकी हड्डियों का विकास रूक गया था। इस वजह से समय के साथ उनकी उम्र ताे बढ़ती रही, परंतु उनका शरीर किसी बच्चे जितना ही रहा। उनकी 27 साल की पत्नी Yuan Wanyu भी एक दुर्घटना में विकृत हाे गई थी। उनका चेहरा जला हुअा है। बावजूद इसके ये दाेनाें एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और एक-दूसरे का सहारा बने हुए हैं।

कहते हैं ना कि जोड़ी आसमान में बनती है और बस 2009 में दोनों की मुलाक़ात एक नाैकरी ढूंढने वाली वैबसाइट पर हुई थी। ये कपल शादी के बाद अब उत्तरी चीन के लियाओनिंग प्रांत में अनशन शहर में रहता है। उनका मानना है कि किसी भी शादी काे बनाए रखने के लिए पति-पत्नी में अापसी समझ और एक दूसरे का भरपूर सहयाेग बहुत जरूरी है। जाेकि एक सफल शादी की चाबी है।

No more articles