फ़्रांस के नाइस शहर मे 14 जुलाई को देर रात एक बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमे लगभग 2000 भारतीयो के फसे होने की ख़बर थी लेकिन  फ़्रांस मे स्थित भारतीय दूतावास ने ये साफ कर दिया कि आतंकी हमले मे किसी भी भारतीय को कोई नुकसान नही पहुंचा।

असल मे फ़्रांस मे हर साल 14 जुलाई को नेशनल डे मनाया जाता है और इसी दिन का जश्न मनाने के लिए फ़्रांस के नीस शहर मे लोग इकट्ठा हुए थे और वहीं पर आतंकी हमला हो गया

जैसे ही ये बात फ़्रांस मे भारतीय दूतावास तक पहुची, दूतावास ने तुरंत नाइस मे स्थित भारतीयो के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया और सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित होने की खबर भारत विदेश मंत्रालय को दी। साथ ही साथ, घटना स्थल पर किसी भी भारतीय को कोई नुकसान ना पहुचने की पुष्टि भी की गई।

अगर आकड़ों की माने तो पिछले 9 महीनो मे फ़्रांस, नीस मे ये दूसरा बड़ा आतंकी हमला है जिनमे अब तक 140 से ज्यादा लोगो के मारे जाने की खबर है।

 

No more articles