अगर आपने लॉटरी नहीं लगायी और आप फिर भी लखपति बन जाए तो ये एक आश्चर्य की बात है। लेकिन इंग्लैंड की एक महिला के साथ ऐसा हुआ है। कैरोलिन नाम कि ये महिला वेस्ट ससेक्स में रहती है। कैरोलिन रातों रात लखपति बन गई। कहते हैं जो किस्मत में होता है उसे आपसे कोई नहीं छिन सकता है।

कैरोलिन ने नया घर खरीदने की खुशी में एक पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी के लिए कैरोलिन सी-फूड खरीद कर लायी थी। सी-फूड में कैरालिन ने 99 रुपये की एक सीप भी खरीदी थी। कैरोलिन जब इसे खा रही थी तो उसके मुंह में कुछ कंकड के जैसा लगा।

कैरोलिन को लगा कि सीप में कोई पत्थर आ गया होगा। उसे मुंह से निकालने पर कैरोलिन हैरान रह गयी। जिसे वह कंकड़ समझ रही थी वह दरअसल काले रंग का दुर्लभ मोती था। बता दें, इन मोतियों की कीमत कम से कम एक लाख रूपये के करीब है। इनमें से एक मोती को कैरोलिन अपनी वेडिंग रिंग में लगवायेगी।

 

No more articles