64 के इमरान खान ने मारे 50 पुशअप, वीडियो

64 के इमरान खान ने मारे 50 पुशअप, वीडियो , पाकिस्तान में राजनीति ऐसे तोंद कब्ज़ा जमाये रहती है। जैसे संविधान में उसे रिजर्वेशन मिला हुआ है। लेकिन जब विदेशों में नजर दौड़ाओ तो बड़े फिट-फाट नेता नजर आते हैं। हेल्थ की तो जैसे राजनेता को कोई चिंता ही नहीं होती। बस बेचारे जनता की फ़िक्र में इतना रहते हैं कि उनकी तोंद खूब विकास कर जाती है। खैर, अब कुछ लोग नजर आने लगे हैं जो फिट-फाट रहने लगे हैं। क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान 64 साल के हैं। वे पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के चीफ हैं।

इस वक्त पाकिस्तान सरकार यानी नवाज शरीफ के लिए सर दर्द बने हुए हैं। उनके खिलाफ करप्शन को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं। अब 2 नवंबर को इस्लामाबाद में बड़ा प्रोटेस्ट करने जा रहे हैं। उसकी तैयारी ऐसी चल रही है कि पाकिस्तान सरकार भी खौफ में है। इमरान खान ने एक सार्वजनिक सभा में मीडिया के सामने पुश अप करके सबको हैरानी में डाल दिया।

1 2
No more articles