भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव आजकल कुछ ज़्यादा ही बना हुआ है। हमेशा से ही पाकिस्तान भारत को नीचा दिखाने की कोशिश करता आया है। लेकिन हर बार उसे मुंह की खानी पड़ी है और इसी तनाव की वजह से एक बड़ा समझौता होते होते रह गया। हाल ही में एक आंकड़े के मुताबिक यह बात सामने आई है कि भारत के कई मछुआरे व उनकी नाव पाकिस्तान के कब्जे में है।

आपको बता दें कि गुजरात के तकरीबन 500 मछुआरे और 900 से भी अधिक नाव पाकिस्तान ने कब्जा रखें है। उनकी रिहाई के लिए एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान जाने वाला था, किंतु दोनों देशों के बीच तंग हालत के कारण अब इसके आसार बहुत ही कम है। वर्तमान समय में जामनगर, द्धारका, और पोरबंदर सहित सौराष्ट्र के मछुआरे पाकिस्तानी जेलों में है।

1 2
No more articles